रेकाबगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों में लाठी-डंडे से मारपीट, सात घायल

By : News11 Bharat
रेकाबगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों में लाठी-डंडे से मारपीट, सात घायल

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज में आपसी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच लाठी-डंडे से जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं. घायल अनिल मंडल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला मुकेश उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था. इसका विरोध करने पर मुकेश के साथ उसके परिवार के राजेंद्र, मुरारी सहित तीन-चार अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया. अनिल मंडल के अनुसार मारपीट में न सिर्फ वे खुद घायल हुए बल्कि उनकी पत्नी और तीन बेटों के साथ भी मारपीट की गई जिससे उनके परिवार के कुल सात लोग घायल हो गए

घटना की जानकारी मिलते ही अनिल मंडल ने फोन कर तातारपुर थाना को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: अपने अधिकारों की मांग को लेकर टाटा कंपनी के माल ढुलाई कार्य का 7 हजार ड्राइवर 11 फ़रवरी को करेंगे चक्का जाम हड़ताल

संबंधित सामग्री

धनबाद: लोयाबाद में भू-धंसान, मस्जिद बस्ती में एक घर हुआ जमींदोज; इलाके में दहशत 

धनबाद: लोयाबाद में भू-धंसान, मस्जिद बस्ती में एक घर हुआ जमींदोज; इलाके में दहशत 

आसपास के लोग दहशत में है. सभी अपने-अपने घरों से सामान बाहर निकाल रहे हैं. 

आज मारा गया एक और कुख्यात नक्सली ब्रजेश गंझू, नक्सल मुक्त के करीब झारखंड; पढ़िए ये खास रिपोर्ट

आज मारा गया एक और कुख्यात नक्सली ब्रजेश गंझू, नक्सल मुक्त के करीब झारखंड; पढ़िए ये खास रिपोर्ट

नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब झारखंड नक्सलमुक्त के करीब पहुंच गया है. 

रांची: लूटपाट कर रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंचे SI मुकेश कुमार घायल, कंधा हुआ फ्रैक्चर

रांची: लूटपाट कर रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंचे SI मुकेश कुमार घायल, कंधा हुआ फ्रैक्चर

घायल अवस्था में ही अरगोड़ा SI मुकेश कुमार ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया.

मुंबई:  ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, तीन लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे

मुंबई:  ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, तीन लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.