न्यूज़11 भारत
मुंबई/डेस्क: मुंबई में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार BMW कार ब्रिज से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा आज सुबह करीब 5:20 बजे की है. मृतकों में 17 वर्षीय धिर्या सेठ, 21 वर्षीय शनाय गज्जल और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है.
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए.
मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, BMW गाड़ी मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर कोस्टल रोड पर जा रही थी. इस दौरान कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास तेज रफ्तार कार ब्रिज से निचे गिर गयी. गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें: वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू