एक परीक्षार्थी दारोगा को शराब की तस्करी के आरोप में हाथीदह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

By : News11 Bharat
एक परीक्षार्थी दारोगा को शराब की तस्करी के आरोप में हाथीदह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

न्यूज11  भारत

हाथीदह/डेस्क: हाथीदह पुलिस ने एक दारोगा परीक्षार्थी को शराब की तस्करी के आरोप में दबोच लिया है. गिरफ्तार युवक के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. युवक गौरव कुमार बंगाल से शराब की खेप के साथ ट्रेन के जरिये हाथीदह स्टेशन पर  पहुंचा था. एक ट्राली और एक पिट्ठू बैग में भरकर लायी गयी शराब राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गांव सिमरिया पहुंचाई जा रही थी. एक गुप्त सूचना के आधार पर हाथीदह पुलिस ने शराब की खेप के साथ युवक को दबोच लिया. युवक गौरव कुमार ने इसी माह दारोगा की परीक्षा दी थी. शराब की तस्करी के आरोप में युवक की गिरफ्तारी से दारोगा बनने का सपना चकनाचूर हो गया है. उल्लेखनीय है कि हाथीदह स्टेशन से बड़े पैमाने पर शराब की खेप उतारकर बेगूसराय भेजी जाती है. इस धंधे में महिला तस्करों की भी संलिप्तता उजागर हुई है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में यूपी विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में लिपिक के ठिकानों को खंगाला

संबंधित सामग्री

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

अज्ञात लोगों ने प्रदीप बाउरी के महिंद्रा स्कॉर्पियो और बाइक को आग के हवाले कर दिया. 

पलामू: जपला-दंगवार मुख्य पथ पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, आये दिन हो रही दुर्घटना 

पलामू: जपला-दंगवार मुख्य पथ पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, आये दिन हो रही दुर्घटना 

कल शनिवार को एक एलपी ट्रक सड़क के गड्ढे में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

ज्वेलर्स के दुकानदार से कल शनिवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी सोने-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लेकर फरार हो गए.

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा ओपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है.

बरही थाना कांड संख्या 283/23 में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बरही थाना कांड संख्या 283/23 में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

इश्तेहार चिपकाने के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.