इश्तेहार

बरही थाना कांड संख्या 283/23 में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

इश्तेहार चिपकाने के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

By : Dipali Kumari
बरही थाना कांड संख्या 283/23 में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
बरही थाना कांड संख्या 283/23 के प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस टीम ने साकरी मोहल्ला, बरही पहुंचकर कांड के नामजद अभियुक्त रुबा प्रवीण पति शाहनवाज आलम, शाहनवाज आलम पिता मो. हलीम तथा मो. इरशाद के आवास पर न्यायालय की प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा किया.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी और बताया कि अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे हैं.

बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई है. इश्तेहार चिपकाने के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देश एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

संबंधित सामग्री

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

अज्ञात लोगों ने प्रदीप बाउरी के महिंद्रा स्कॉर्पियो और बाइक को आग के हवाले कर दिया. 

पलामू: जपला-दंगवार मुख्य पथ पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, आये दिन हो रही दुर्घटना 

पलामू: जपला-दंगवार मुख्य पथ पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, आये दिन हो रही दुर्घटना 

कल शनिवार को एक एलपी ट्रक सड़क के गड्ढे में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

ज्वेलर्स के दुकानदार से कल शनिवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी सोने-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लेकर फरार हो गए.

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा ओपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है.

वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

इस खूंखार नक्सली पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और एनआईए (NIA) की ओर से 5 लाख यानी कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था.