बांकीपुर उपचुनाव

भाजपा से अभिषेक कुमार बंटी बनें उम्मीदवार, यहां जानिए कौन हैं ये प्रत्याशी

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अभिषेक कुमार बंटी को प्रत्याशी बनाया है।

By : Rani Thakur
भाजपा से अभिषेक कुमार बंटी बनें उम्मीदवार, यहां जानिए कौन हैं ये प्रत्याशी

भाजपा से अभिषेक कुमार बंटी बनें उम्मीदवार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अभिषेक कुमार बंटी को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का करीबी माना जाता है।

कौन हैं अभिषेक बंटी

अभिषेक कुमार बंटी अभी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे नितिन नवीन के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी निभाते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कृष्णा नगर और गौतम बुद्ध मंडल की संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी संभाली हैं।

प्रशांत किशोर 11 जुलाई को करेंगे नामांकन 

सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव के लिए 11 जुलाई शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पर्चा 13 जुलाई तक भरा जा सकेगा। 30 जुलाई को वोटिंग होगी। जबकि नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।

RJD से रेखा कुमारी गुप्ता बनीं उम्मीदवार

वहीं, दूसरी ओर RJD ने रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। रेखा गुप्ता भी वैश्य समाज से आती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता RJD की ओर से उम्मीदवार थीं। हालांकि, वे बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन से हार गईं थी।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।