NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल होने के बाद JDU ने किया महागठबंधन पर हमला

By : Admin
NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल होने के बाद JDU ने किया महागठबंधन पर हमला

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  काफी हील-हुज्जत के बाद आखिरकार एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है. सीटों का बंटवारा फाइनल होने और गठबंधन की सभी पार्टियों के संतुष्टि जाहिर करने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने महागठबंधन पर हमला बोला है. 

JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीट शेयरिंग के बाद का बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में तो सीट शेयरिंग हो गयी और ये बात तय हो गया कि 2025 मतलब फिर से नीतीश. लेकिन विपक्ष में अब तक सीट शेयरिंग नहीं हुई है. 

महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव राहुल गांधी के पोलिटिकल ड्राइवर बन गए हैं. यहां पर अब तक डिप्टी CM को लेकर विवाद चल रहा है और ये लोग बैठे हुए हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव घर-घर घूम रहे हैं कि उन्हें कोई CM का चेहरा बना दे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया है उनके गठबंधन में.

यह भी पढ़ें: महागठबंधन में मुकेश सहनी के साथ सब कुछ ठीक नहीं! 'डॉक्टर' से इलाज कराने दिल्ली रवाना*

संबंधित सामग्री

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया