नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव निवासी मंटू राय के 17 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी की सोमवार शाम को बज्रपात की घटना से मौत हो गई. वही उसकी मां 45 वर्षीय जयंती देवी भी इस आपदा में हल्की झुलस गई . मां बेटी घर के ही बगल स्थित खेत से गाय लाने गई हुई थीं कि अचानक वज्रपात हो जाने से दोनों घायल हो गईं. आनन फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें मन्नत हॉस्पिटल जाल खरियाडीह ले गये, जहां पुत्री पूनम कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मां जयंती देवी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया. घटना को लेकर स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं गांव में मातम छाया हुआ है. खबर लिखे जाने तक देवरी थाने में भी घटना की सूचना दे देने की बात कही गई.
यह भी पढ़ें: गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट