संजय श्रीवास्तव
आरा/डेस्क: बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा संविधान दिवस, नशा-मुक्ति जागरूकता एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रमना मैदान में किया गया. कार्यक्रम में 3 अधिकारी, 9 एएनओ, 15 पीआई स्टाफ एवं 350 कैडेट्स ने भाग लिया.मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती अनुप्रिया, कला एवं संस्कृति अधिकारी, बिहार सरकार ने संविधान की महत्ता, नागरिक कर्तव्यों और युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की.
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुणीत श्रीवास्तव ने कहा की संविधान हमारा मार्गदर्शन करता है, नशा-मुक्ति समाज की आवश्यकता है और वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय चेतना का आधार है.कार्यक्रम में सम्भावना आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संविधान, मूल अधिकारों, कर्तव्यों और नशा-मुक्त समाज पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं.जिसमें भाग लिए
संभावना स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नशा-मुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण रहा जिसमें भाग लिए नुक्कड़ नाटक मेंअंकित सिंह श्रेयांश तिवारी,अंकित कुमार,दीपक तिवारी सहित कई छात्राओं ने संगीत में भी भाग लिया. वहीं दूसरी तरफ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि 5 बिहार बटालियन NCC KE द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया था. बहुत खुशी की बात है कि हमारे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है.
यह भी पढ़ें: जीडी गोयेनका स्कूल का ऑडिट टीम ने प्रत्येक विभाग का किया सूक्ष्म निरीक्षण