बंगाल परिणाम पर अरुण भारती का बड़ा बयान: संविधान से ऊपर कोई नहीं, ममता को भी झुकना होगा

पटना में सांसद अरुण भारती ने बंगाल चुनाव परिणाम पर कहा कि संविधान सर्वोपरि है और जरूरत पड़ने पर ममता बनर्जी को इस्तीफा देना होगा।<br/>साथ ही उन्होंने मंत्री पदों को लेकर कहा कि सभी फैसले मुख्यमंत्री...

By : sawan kumar
बंगाल परिणाम पर अरुण भारती का बड़ा बयान: संविधान से ऊपर कोई नहीं, ममता को भी झुकना होगा

बंगाल परिणाम पर अरुण भारती का बड़ा बयान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - पटना पहुंचे सांसद अरुण भारती ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम और सियासी हालात को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसी स्थिति आती है, तो संविधान सर्वोपरि होता है और हर किसी को उसके आगे झुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने भी अंततः संवैधानिक व्यवस्था को स्वीकार किया है और इस्तीफा देने की बात कही है।

हाईलाइट्स - 

  • सांसद अरुण भारती का ममता बनर्जी पर बड़ा बयान
  • कहा- संविधान से ऊपर कोई नहीं, जरूरत पड़ी तो इस्तीफा देना होगा
  • निशांत कुमार के मंत्री बनने पर फैसला JDU और मुख्यमंत्री पर छोड़ा
  • LJP (रामविलास) के मंत्री पदों पर बोले- अंतिम निर्णय नेतृत्व का अधिकार
  • बंगाल चुनाव को बताया सत्ता परिवर्तन का जनादेश

निशांत कुमार के मंत्री बनने पर क्या बोले

निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर अरुण भारती ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह जनता दल यूनाइटेड और उसके नेतृत्व का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी निर्णय लेंगे, वह उनका विशेषाधिकार है और सभी सहयोगी दल उसे स्वीकार करेंगे।

मंत्री पदों को लेकर LJP (रामविलास) का रुख

लोजपा (रामविलास) के हिस्से में कितने मंत्री पद आएंगे, इस पर उन्होंने साफ कहा कि यह मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का अधिकार क्षेत्र है। चिराग पासवान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर अंतिम निर्णय वही लेंगे, इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।

बंगाल चुनाव पर तीखी टिप्पणी

अरुण भारती ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव सत्ता परिवर्तन का चुनाव था और जनता में ममता सरकार के खिलाफ नाराजगी थी। उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाने की बजाय हार की समीक्षा करना ज्यादा जरुरी है।

इसे भी पढ़ें - रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण को मिली रफ्तार: टेंडर जारी, सीमावर्ती बिहार को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी

संबंधित सामग्री

झारखंड सरकार कोयला चोरी को बढ़ावा देने के लिए MMDR अधिनियम का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

झारखंड सरकार कोयला चोरी को बढ़ावा देने के लिए MMDR अधिनियम का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री ने अधिनियम के गिनाये फायदे, झारखंड सरकार पर बोला तीखा हमला

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: सौदान सिंह बने झारखंड सहित बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी 

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: सौदान सिंह बने झारखंड सहित बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी 

पवन कुमार साय बनाए गए झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेवारी

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

नीतीश कुमार से मिले घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक सीट से हैं JDU प्रत्याशी 

दरभंगा शिक्षक सीट से JDU प्रत्याशी घनश्याम राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

झारखंड के प्रदीप वर्मा तथा अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने प्रदेश के नेताओं ने जताया हर्ष