नौकरी के नाम पर ठगी

धनबाद: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी, आरोपी पंकज गुप्ता हिरासत में

आरोपी के खिलाफ धनबाद, झरिया, बैंक मोड़, पलामू समेत कई थानों में एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है.

By : Dipali Kumari
धनबाद: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी, आरोपी पंकज गुप्ता हिरासत में

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी करने के मामले में धनबाद सदर थाना पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी 28 वर्षीय पंकज गुप्ता को हिरासत में लिया है. आरोपी के खिलाफ धनबाद, झरिया, बैंक मोड़, पलामू समेत कई थानों में एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है.

पुलिस के अनुसार, पंकज गुप्ता पर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से कथित तौर पर 6 लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक की रकम लेने का आरोप है. कुछ पीड़ितों को कथित रूप से जाली जॉइनिंग लेटर भी दिए गए थे. दस्तावेजों की जांच के दौरान उनके फर्जी होने का खुलासा हुआ.
पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने और विभागों में पदोन्नति कराने का भरोसा देकर उनसे बड़ी रकम ली. कई लोगों से 10, 15 और 20 लाख रुपये तक लिए जाने की बात सामने आई है.

स्कूल के बाद से ही ठगी के धंधे में सक्रिय था पंकज 

बताया जा रहा है कि पंकज गुप्ता स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद से ही कथित रूप से ठगी के धंधे में सक्रिय था. परिवार के स्तर पर भी उसके व्यवहार को लेकर विवाद की बात सामने आई है. आरोप है कि उसके इस काम का विरोध करने पर उसने अपने पिता के साथ भी मारपीट की थी. पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले में आरोपी के भाई की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपने ऊपर शिकायत करने वाले लोगों के खिलाफ कथित तौर पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की बात भी सामने आई है. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है.

सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि बैंक मोड़ निवासी पंकज गुप्ता के खिलाफ कई जिलों के लोगों से ठगी की शिकायतें मिली हैं. पीड़ितों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित ठगी के मामले में कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों से कितनी रकम की ठगी की गई है.

संबंधित सामग्री

बंगाल की खाड़ी में हलचल, बन रहा नया सिस्टम; झारखंड में फिर बदल सकता है मौसम 

बंगाल की खाड़ी में हलचल, बन रहा नया सिस्टम; झारखंड में फिर बदल सकता है मौसम 

बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनता दिख रहा है, मौसम विभाग ने इस पर नजर बनायी हुई है. 

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में FIR कराने अरगोड़ा थाना पहुंची भाजपा 

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में FIR कराने अरगोड़ा थाना पहुंची भाजपा 

मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को अरगोड़ा थाना पहुंचा. 

अमन साहू एनकाउंटर: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, याचिकाकर्ता ने मांगा जवाब दाखिल करने का समय

अमन साहू एनकाउंटर: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, याचिकाकर्ता ने मांगा जवाब दाखिल करने का समय

राज्य सरकार की ओर से जजमेंट की कॉपी याचिकाकर्ता को सौंपी गयी.