कोटक महिंद्रा बैंक फ्रॉड

गया में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड: कोटक महिंद्रा बैंक के 2 मैनेजर समेत 28 पर FIR

गया शहर के जीबी रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में करीब 3.80 करोड़ रुपये के कथित वाहन लोन घोटाले का मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
गया में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड: कोटक महिंद्रा बैंक के 2 मैनेजर समेत 28 पर FIR

कोटक महिंद्रा बैंक के 2 मैनेजर समेत 28 पर FIR

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अभिषेक राज / गया जी :
गया शहर के जीबी रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में करीब 3.80 करोड़ रुपये के कथित वाहन लोन घोटाले का मामला सामने आया है। बैंक के सहायक प्रबंधक कुमार दीपेश की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना में बैंक के दो अधिकारियों सहित कुल 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बैंक की केंद्रीय टीम ने किया खुलासा 

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने फर्जी, संपादित और मनगढ़ंत चेसिस नंबर, इंजन नंबर व अन्य दस्तावेजों के आधार पर वाहन लोन स्वीकृत कराकर बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। मामले का खुलासा बैंक की केंद्रीय टीम द्वारा किए गए इंटरनल ऑडिट और संदिग्ध लोन खातों के सत्यापन के दौरान हुआ, जिसमें दस्तावेजों और वास्तविक रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियां मिलीं।

जांच में जुटी पुलिस 

एफआईआर में बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर वारिस आजम और टीम सेल्स मैनेजर रोहित राज को भी नामजद किया गया है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि लोन स्वीकृति प्रक्रिया में उनकी क्या भूमिका रही और कहीं यह संगठित साजिश का हिस्सा तो नहीं।

आगे होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि परिवहन विभाग के सहयोग से वाहनों के चेसिस और इंजन नंबरों का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच होगी। सिटी एसपी ने कहा कि मामला अभी प्रारंभिक जांच के चरण में है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।