बड़ा बाम्बू में फायरिंग

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

By : Ark Sahuliyar
बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
खरसावां थाना क्षेत्र के बड़ा बाम्बू स्थित सोमया गगराई चौक के पास देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, फंसा हुआ कारतूस, दो मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है.

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात करीब 1:20 बजे आमदा ओपी क्षेत्र के बड़ा बाम्बू में दो लोगों द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी. बताया गया कि दोनों आरोपी जोर-जोर से गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया.

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निरंजन दास, पिता संतोष कुमार दास, ग्राम पोटोबेड़ा तथा सुनील साहू, पिता स्वर्गीय प्रदीप साहू, ग्राम खमारडीह को पकड़ा. तलाशी के दौरान निरंजन दास के पास से एक देसी कट्टा मिला, जिसमें गोली फंसी हुई थी. वहीं आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं.

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुनील साहू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. इस मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज करते हुए BNS की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस घटना में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
 
संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.