न्यूज़11 भारत
बेतिया/डेस्क: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर जहाज स्काई लाइट पर 1 मार्च को मिसाइल से हमला किया गया. यह जहाज ओमान के खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था. इस हमले के बाद से जहाज के कप्तान, बिहार के बेतिया शिक्षक नगर निवासी आशीष कुमार लापता हैं. उनके परिवार में गहरी चिंता का माहौल है और अब तक उनकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिल पाई है.
आशीष कुमार के भाई आकाश कुमार ने बताया कि हमले के बाद उन्होंने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया. 2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित का फोन आया, जिसमें बताया गया कि जहाज पर हमला हुआ है और अधिकांश चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि, कप्तान आशीष कुमार सहित दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं. परिवार के सदस्यों का कहना है कि कंपनी और भारतीय दूतावास की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. आशीष कुमार के परिजन लगातार उनके सुरक्षित होने की उम्मीद लगाए हुए हैं और सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके बारे में जल्द से जल्द पता चल सकें.
ये भी पढ़ें- राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई
ईरान-इजरायल युद्ध में बेतिया के कैप्टन लापता, जहाज पर गिरा था मिसाइल
संबंधित सामग्री
पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर आदित्य साहू, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख
कहा- झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक
कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही
कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.
टूटने लगा पत्नी का हौसला, बच्चो की आंखों में पिता के लौटने की उम्मीद... 51 दिनों से लापता दीपक की कहानी
वक्त बीतता जा रहा है और दीपक कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया