न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1 हजार लोगों की क्षमता वाले CISF सेंटर खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि गया में भी CISF सेंटर स्थापित करने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत होगी और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।
हाईलाइट्स -
- गया में CISF सेंटर खोलने की मांग
- 5 लाख करोड़ निवेश लाने का दावा
- मुख्यमंत्री बोले— अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट
बिहार में 5 लाख करोड़ निवेश लाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पद संभाले हुए अभी सिर्फ 1 महीना 3 दिन हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में कई बड़े उद्योगपति बिहार आने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम किया जाएगा। जिससे बिहार में रोजगार के कई रास्ते खुलेंगे और बिहार के लोगों का पलायन भी कम होगा।
अपराधियों पर सख्ती, पुलिस को मिली खुली छूट
कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस के “हाथ खोल दिए हैं”। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। राज्यभर में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराध नियंत्रण सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।
इसे भी पढ़ें - गंगा किनारे बदलेगा बिहार का भविष्य! 5500 करोड़ से बनेंगी नई फोर लेन सड़कें और सोन पर नया पुल