न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: अभी की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने पद का शानदार तरीके से काम कर रहे हैं और सभी अधिकारियों के साथ सख्ती से पेश आ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व भूमि सुधार विभाग के करीब 300 राजस्व सेवा अधिकारी काम करने के लिए नहीं जा रहे थे. जिन्हें काम पर लौटने का उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था.
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी. साथ ही हड़ताल की दोनों अवधि का समायोजन भी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य टकराव नहीं बल्कि संवाद और समन्वय के माध्यम से जनहित के कार्यों को गति देना है. जिसे समझते हुए अब 300 राजस्व सेवा अधिकारी अपने काम पर वापस लौट गए हैं.
यह भी पढ़ें: चतरा में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत