Bihar News: मोतिहारी में सड़क किनारे खड़े लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल है। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar News: मोतिहारी में सड़क किनारे खड़े लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत

क्षतिग्रस्त कार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
मनीष कुमार / मोतिहारी:
बिहार के मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार से हादसे की खबर आई है। छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर सिसवनिया के समीप सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सिसवनिया टोला निवासी इसूफ अंसारी के रूप में हुई है। 

बातचीत करते वक्त कार ने रौंदा

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ ग्रामीण सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान छपवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार जैलो (कार) अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसूफ अंसारी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मो. उस्मान और मेराजूल हक भी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। 

मामले की जांच जारी 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद इसूफ अंसारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। सुगौली थानाध्यक्ष अनिश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जारी है।


 

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।