हत्या 

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विकास कुमार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
धीरेन्द्र पाण्डेय/औरंगाबाद: 
औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विकास कुमार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात मदनपुर बाजार के कचहरी रोड की है।

परिजनों का आरोप है कि बाजार से घर लौट रहे विकास को पड़ोसी दिलीप कुमार वर्मा समेत कुछ लोग घर के अंदर ले गए और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे घर की छत से बरामद किया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम भी पहुंची। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। एसडीपीओ आदित्य कुमार ने प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 

स्कूल में अचानक गिरी सीढ़ी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत; 3 छात्र घायल

स्कूल में अचानक गिरी सीढ़ी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत; 3 छात्र घायल

खगड़िया के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अचानक सीढ़ी ध्वस्त हो गई जिससे मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई।

सिंगापुर से पटना लौटेंगी रोहिणी आचार्य, परिवार से अलग रहकर संभालेंगी पार्टी की कमान!

सिंगापुर से पटना लौटेंगी रोहिणी आचार्य, परिवार से अलग रहकर संभालेंगी पार्टी की कमान!

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पटना में रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।

श्याम रजक का महागठबंधन पर हमला, कहा- विपक्षी नेता जनता के... 

श्याम रजक का महागठबंधन पर हमला, कहा- विपक्षी नेता जनता के... 

दिल्ली में होने वाली महागठबंधन की बैठक को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने विपक्ष पर निशाना साधा है।<br/><br/>