दुकान में चोरी

बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

दुकान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ सीसीटीवी का सेट टॉप बॉक्स भी चोर अपने साथ ले गए. 

By : Dipali Kumari
बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया में बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. निगमानंद महापात्र नामक व्यक्ति के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है. दुकान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ सीसीटीवी का सेट टॉप बॉक्स भी चोर अपने साथ ले गए. 

आज बुधवार सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे तब दुकान में चोरी की जानकारी हुई. दुकानदार ने घटना की जानकारी मुखिया राम मुर्मू को दी. मुखिया ने तुरंत बरसोल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश तथा एसआई अजय कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे. 

मिली जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर शटर को एक साइड में घुसने की जगह बनाने के लिए मोड़ दिया गया फिर उसी जगह से चोर दुकान के अंदर घुसे और सारा सामान लेकर आराम से बाहर निकल गए. किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. बताया गया कि चोर दुकान के अंदर घुसकर बहुत सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे तार स्विच बल्ब के साथ-साथ सेट टॉप बॉक्स भी ले गए.

आसपास के लोगों में दहशत

जिस दुकान में चोरी हुई यह मुख्य बाजार के अंदर है तथा ग्रामीण बैंक से कुछ दूरी पर है. ऐसे में मुख्य बाजार से चोरी होने पर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. 
इधर बरसोल पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना में जांच पड़ता जारी है. जल्द ही इस तरह के चोर को पकड़ कर सलाखों के पीछे किया जाएगा.

इसके भी पढ़ें: जमशेदपुर में सुबह-सुबह महिला से चेन छिनतई, घटना CCTV में कैद 

संबंधित सामग्री

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

कार की पिछली सीट हटाकर एक चितकबरी गाय के चारों पैर रस्सी से बांधकर रखा गया पाया गया.

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

मंत्री इरफान अंसारी BNR चाणक्य होटल में इस दो दिवसीय कॉनक्लेव का उद्घाटन करेंगे.

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

ED की टीम ने मामले में आरोपी बताए जा रहे ज्ञान चंद उर्फ बबलू जायसवाल के आवास और आदित्यपुर स्थित कंपनी परिसर में छापेमारी की.

मनोहरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी से टकराई बाइक; 22 वर्षीय युवक की मौत

मनोहरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी से टकराई बाइक; 22 वर्षीय युवक की मौत

युवक अपनी बाइक से रेंगाड़बेड़ा से मनोहरपुर की ओर आ रहा था.