विदेशी शराब बरामद

बिहार में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आलू गोदाम से जब्त किए 265 लीटर विदेशी शराब

बिहार के नवादा जिले में शराब माफिया के खिलाफ वारसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आलू गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आलू गोदाम से जब्त किए 265 लीटर विदेशी शराब

जब्त शराब के साथ पुलिस

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के नवादा जिले में शराब माफिया के खिलाफ वारसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आलू गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 265 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। शराब को आलू के बीच छिपाकर रखा गया था ताकि पुलिस की नजर से बचाया जा सके।

गुप्त सूचना पर टीम गठित

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलवापर गांव स्थित एक आलू गोदाम के पास अवैध विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर पकरीबराव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय विद्यार्थी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में वारसलीगंज थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

छापेमारी में जब्त शराब 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गोदाम से गॉडफादर बीयर (500 एमएल) के 200 पीस, किंगफिशर बीयर (500 एमएल) के 180 पीस तथा बुडवेजर बीयर (500 एमएल) के 144 पीस बरामद किए। सभी शराब को जब्त कर लिया गया है।

तस्करों के लिए छापेमारी जारी 

पुलिस ने अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में शराब माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।