पांडव सेना गिरोह के सरगना पर शिकंजा

बिहार एसटीएफ की बड़ी सफालता, 26 गंभीर मामलों का कुख्यात आरोपित संजय सिंह गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार एसटीएफ की बड़ी सफालता, 26 गंभीर मामलों का कुख्यात आरोपित संजय सिंह गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ की गिरफ्त में कुख्यात अपराधी संजय सिंह

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार एसटीएफ ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है। संजय सिंह पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के निमा गांव का रहने वाला है। एसटीएफ के अनुसार संजय सिंह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार था। उसके खिलाफ बिहार समेत अन्य राज्यों में हत्या, रंगदारी, नरसंहार, अवैध खनन, भू-माफिया गतिविधियों और अन्य संगीन अपराधों के एक नहीं बल्कि कई मामले दर्ज हैं। 

एके 47 बरामदगी मामले में भी वांछ‍ित 

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी बिहटा थाना कांड संख्या 672/2025 में एके-47 बरामदगी मामले में भी वांछित था। इस मामले में उस पर गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम ने पटना रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर उसे दबोचा है।

तीन दशक पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार संजय सिंह का आपराधिक इतिहास लगभग तीन दशक पुराना है। बिहार से झारखंड तक के थानों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। वर्ष 1996 से लेकर 2025 तक हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अपहरण, अवैध हथियार रखने, आपराधिक साजिश, लूट, मारपीट और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पटना, जहानाबाद, भागलपुर, हजारीबाग, रांची और झारखंड के अन्य जिलों के थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। हाल के वर्षों में पत्रकार नगर, मसौढ़ी और जहानाबाद में दर्ज हत्या के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था।

इन मामलों में भी आरोपित 

इसके अलावा वह रंगदारी और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में भी आरोपित रहा है। एसटीएफ ने बताया कि संजय सिंह के अन्य आपराधिक मामलों और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। उसके सहयोगियों तथा आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है और उससे पूछताछ के आधार पर कई अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

पत्‍नी ने जताई अनहोनी की आशंका 

वहीं दूसरी ओर संजय सिंह की पत्‍नी पुष्‍पा कुमारी ने वीड‍ियो जारी कर अपने पत‍ि के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। बताया है कि दिल्‍ली से विक्रमश‍िला एक्‍सप्रेस से पटना आ रही थी। रास्‍ते में जीआरपी उनके पत‍ि संजय सिंह को अपने साथ ले गई। जब पूछा तो कहा कि बिहटा पुलिस ने उन्‍हें पकड़ा है। ऐसे में उन्‍हें अपने पत‍ि के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है।  
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.