कल बिहार का मौसम 

Bihar Weather Alert: बिहार में कल आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

बिहार में कल मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की एडवाइजरी जारी की है। 

By : Rani Thakur
Bihar Weather Alert: बिहार में कल आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में कल मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की एडवाइजरी जारी की है। पटना से लेकर अररिया, मधेपुरा समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 30 जुलाई से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

बिहार में फिर एक्टिव होगा मानसून

आईएमडी के अनुसार कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा में 30 जुलाई से भारी बारिश की संभावना है। जबकि, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बिजली भी गिरेगी। 

यहां होगी गरज-चमक के साथ बारिश

इसके अलावा अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद समेत कई हिस्सों में भी गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहेगा। 

6 डिग्री तक गिरेगा पारा

बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की आ सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 24.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। 
 
संबंधित सामग्री

बिहार में 5 सितंबर को बरसेगी आफत, इन जिलों पर मंडरा रहा खतरा 

बिहार में 5 सितंबर को बरसेगी आफत, इन जिलों पर मंडरा रहा खतरा 

बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा. 5 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी. 

बिहार में 1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

बिहार में 1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मानसून का असर बना रहेगा। खासकर दक्षिणी जिलों में 1 सितंबर को मौसम ज्यादा एक्टिव रहने वाला है। 

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात का भी खतरा 

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात का भी खतरा 

Bihar Weather Tomorrow: मौसम विभाग ने बिहार में 27 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. 

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

Bihar Weather Forecast: कल बिहार के 18 जिलों में मौसम का तांडव! गरज-चमक के साथ बारिश

Bihar Weather Forecast: कल बिहार के 18 जिलों में मौसम का तांडव! गरज-चमक के साथ बारिश

बिहार में 12 अगस्त को मौसम का तांडव देखने को मिलेगा। कल 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। <br/>