Bihar weather Updates: बिहार में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने दिया लू का अलर्ट

बिहार में गर्मी का कहर जारी हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में तापमान 3 डिग्री और बढ़ने की चेतावनी दी है। 18 अप्रैल से पटना सहित दक्षिण बिहार में लू का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।<br/><br/>

By : Rani Thakur
Bihar weather Updates: बिहार में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने दिया लू का अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में अप्रैल के मध्य में ही सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण तपिश और शुष्क हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पटना समेत कई जिलों में दोपहर के समय लू जैसे हालात बन रहे हैं। जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, जिस कारण तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

17 अप्रैल को बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 3-4 दिनों के भीतर राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल 16 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि, 17 अप्रैल को सीमांचल के जिलों जैसे अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में कहीं-कहीं मामूली वर्षा होने के आसार हैं।

18 अप्रैल को लू का अलर्ट

विशेषज्ञों के अनुसार, 18 अप्रैल से गर्मी और अधिक जानलेवा रूप ले सकती है। खासकर दक्षिण और मध्य बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, गया और पटना जैसे जिलों में लू का गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन इलाकों के लिए विभाग ने येलो अलर्टजारी किया है। आशंका जताई जा रही है कि इन जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर जाएगा, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

संबंधित सामग्री

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।