बम धमाकों के बीच वैशाली में भीषण डकैती, बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को बनाया निशाना

बिहार के वैशाली जिले के महनार में एक भीषण डकैती की खबर सामने आई है। सोमवार देर रात बदमाशों ने बम धमाकों के बीच इस घटना को अंजाम दिया है।

By : Rani Thakur
बम धमाकों के बीच वैशाली में भीषण डकैती, बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को बनाया निशाना

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  वैशाली जिले के महनार प्रखंड के परमानंदपुर गांव में देर रात डकैतों  ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। दो दर्जन से ज्यादा की संख्या में बदमाशों ने घर में आभूषण कारोबारी के घर में घुसकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है।  डकैत मकान के ऊपरी मंजिल पर चढ़ने के लिए साथ सीढ़ी भी लाए थे। 

डकैत जब सोने चांदी के आभूषण लेकर निकलने लगे तो घर से चीखने चिल्लाने की आवाज के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने बमबाजी शुरू कर दी। बदमाशों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई। 

नकाब पहने थे अपराधी

जानकारी के अनुसार, करीब 30 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने एक सोनार के घर को निशाना बनाया और कई लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के दौरान इलाके में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए लगातार फायरिंग और विस्फोट किए, जिससे कई लोग घायल भी हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधियों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं।

जांच में जुटी पुलिस 

सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

संबंधित सामग्री

पलामू: शराब पीने के बाद विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या

पलामू: शराब पीने के बाद विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या

हत्या के बाद दामाद का शव मकई के खेत से बरामद किया गया.

रांची: लूटपाट कर रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंचे SI मुकेश कुमार घायल, कंधा हुआ फ्रैक्चर

रांची: लूटपाट कर रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंचे SI मुकेश कुमार घायल, कंधा हुआ फ्रैक्चर

घायल अवस्था में ही अरगोड़ा SI मुकेश कुमार ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया.

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

अज्ञात लोगों ने प्रदीप बाउरी के महिंद्रा स्कॉर्पियो और बाइक को आग के हवाले कर दिया. 

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

ज्वेलर्स के दुकानदार से कल शनिवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी सोने-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लेकर फरार हो गए.

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे।