एशियन गेम्स

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत की है. भारत को पहले ही दिन दो रजत पदक मिले. ये दोनों पदक भारतीय महिला निशानेबाज एलावेनिल वलारिवान ने दिलाए. महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला. इसके बाद एलावेनिल वलारिवन ने इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल में रजत पदक जीता. इस प्रकार एलावेनिल ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो पदक जीते. 

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदार्सा के विनोद की तिकड़ी शामिल थी. इस तिकड़ी ने कुल 1898.0 अंक टीम के लिए जुटाए और दूसरे स्थान पर रही. टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन ने 1904.2 अंकों के विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता. मेजबान जापान 1897.1 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा. इस प्रदर्शन के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला पदक हासिल किया.

इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन ने फिर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 252.4 अंक हासिल और थोड़े से अन्तर से सिल्वर मेडल अपने नाम किया. जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता. वहीं, दक्षिण कोरिया की बान ह्योजिन 230.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. 

शूटिंग के अलावा भारत का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी दिन अच्छा रहा. सुचिका तरियाल महिलाओं की ट्रेडिशनल MMA 60 किग्रा स्पर्धा में पदक के करीब पहुंच गई है. सेमीफाइनल में पहुंची सुचिका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल तो अवश्य जीतेंगी.

भारत की महिला हॉकी टीम आज हॉकी में धमाकेदार शुरुआत की है. भारतीय टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से धो डाला है. 

यह भी पढ़ें: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
https://www.news11bharat.com/india-world/films-kalki-2898-ad-and-35-chinna-katha-kaadu-shine-at-the-72nd-national-fil/246317

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली