पटना में गुंडागर्दी

पटना में बेखौफ अपराधी : दिनदहाड़े व्यापारी पर फायरिंग, हालत गंभीर, जांच जारी

पटना में बाजार समिति थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। घायल व्यापारी को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

By : Rani Thakur
पटना में बेखौफ अपराधी : दिनदहाड़े व्यापारी पर फायरिंग, हालत गंभीर, जांच जारी

पटना में व्यापारी को मारी गोली

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के बाजार समिति इलाके में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, व्यापारी का नाम राजकुमार प्रजापति बताया गया है, जो यूपी के रहने वाले हैं। घटना बाजार समिति थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी अपने काम से बाजार समिति इलाके में मौजूद थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही व्यापारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

पीएमसीएच में इलाज जारी 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को इलाज के लिए तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेजा गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। 

मामले की जांच जारी

सिटी एसपी, शैलजा के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। FSL कि टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटनास्थल से फिलहाल दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी के व्यस्त कारोबारी इलाके में दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से व्यापारियों में नाराजगी और भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

धनबाद: लोयाबाद में भू-धंसान, मस्जिद बस्ती में एक घर हुआ जमींदोज; इलाके में दहशत 

धनबाद: लोयाबाद में भू-धंसान, मस्जिद बस्ती में एक घर हुआ जमींदोज; इलाके में दहशत 

आसपास के लोग दहशत में है. सभी अपने-अपने घरों से सामान बाहर निकाल रहे हैं. 

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन