नवादा में अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर, कई दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण

News11, News11 News, News 11 Bharat, Bihar, Bihar News, Nawada News, encroachments

By : News11 Bharat
नवादा में अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर, कई दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण

रंजन सिन्हा/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क:  हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई, जिसका प्रमुख उद्देश्य शहर में लंबे समय से बनी जाम की समस्या को कम करना था.

अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह, अंचलाधिकारी डॉ. सुमन सौरभ, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और डीएसपी राहुल कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. बुलडोजर की कार्रवाई विश्व शांति चौक, नरहट रोड, राजगीर रोड, नवादा मेन रोड और गया जी रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर की गई.

नगर परिषद की ओर से पहले ही पूरे क्षेत्र में माइकिंग कर लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी. नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन कई दुकानदारों ने चेतावनी के बावजूद अपनी दुकानों के आगे बनाए गए अतिक्रमण नहीं हटाए. इसके बाद आज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाया.

कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर को जाम मुक्त करने के लिए यह कदम जरूरी है. प्रशासन ने सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों के साथ फुटपाथों को भी खाली कराया.

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बाजार क्षेत्र से सभी अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अररिया में जेसीआई कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पटसन की बताये गये बेहतर खेती के उपाय