गया एयरपोर्ट

सावधान! गया एयरपोर्ट से सप्ताह में 2 दिन बंद रहेंगी उड़ानें; यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट

गया एयरपोर्ट से जुलाई से अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को कोई भी निर्धारित विमान सेवा संचालित नहीं होगी।

By : Rani Thakur
सावधान! गया एयरपोर्ट से सप्ताह में 2 दिन बंद रहेंगी उड़ानें; यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट

गया एयरपोर्ट से सप्ताह में 2 दिन बंद रहेंगी उड़ानें

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के गया जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुलाई महीने की शुरुआत के साथ विमान सेवाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। 3 जुलाई से अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को गया एयरपोर्ट से कोई भी निर्धारित घरेलू या अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा संचालित नहीं होगी। यानी इन दोनों दिनों में एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

अक्टूबर तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

यह व्यवस्था जुलाई से अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट से सप्ताह में दो दिन कोई भी विमान उड़ान नहीं भरेगा। अन्य दिनों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार विमान सेवाओं का संचालन जारी रहेगा।

विंटर शेड्यूल के साथ फिर शुरू होंगी उड़ानें

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार अक्टूबर के बाद शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम लागू होने पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का नियमित संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को पहले की तरह सभी निर्धारित उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी।

यात्रा से पहले फ्लाइट शेड्यूल जरूर देखें

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित एयरलाइन की उड़ान समय-सारिणी अवश्य जांच लें। इससे अंतिम समय में होने वाली असुविधा और यात्रा संबंधी परेशानियों से बचा जा सकेगा। जिन यात्रियों की यात्रा सोमवार या शुक्रवार को प्रस्तावित है, उन्हें विशेष रूप से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए जारी की गई सूचना

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि उड़ानों के इस अस्थायी बदलाव की जानकारी पहले ही जारी कर दी गई है, ताकि यात्रियों को समय रहते वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाने का अवसर मिल सके। 
 

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।