गंगा नदी

पटना: घट रहा गंगा नदी का जलस्तर, बाढ़ की स्थिति में राहत के संकेत 

दीघा डिवीजन के सभी 8 तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं.

By : Dipali Kumari
पटना: घट रहा गंगा नदी का जलस्तर, बाढ़ की स्थिति में राहत के संकेत 

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
पटना में गंगा नदी के जलस्तर को लेकर राहत की खबर है. अधिकांश स्थानों पर गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है. दीघा डिवीजन के सभी 8 तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं.
28 अगस्त सुबह 6 बजे की गेज रिपोर्ट के अनुसार दीघा घाट में गंगा का जलस्तर 50.47 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.45 मीटर के करीब है, हालांकि जलस्तर घट रहा है. गांधी घाट में 49.28 मीटर और मनेर में 52.12 मीटर जलस्तर दर्ज हुआ, जहां अब पानी खतरे के निशान से नीचे है. बक्सर में भी जलस्तर 58.81 मीटर दर्ज किया गया और इसमें गिरावट जारी है.

वहीं, सोन नदी का इंद्रपुरी में जलस्तर 102.60 मीटर दर्ज किया गया है और यहां भी जलस्तर गिर रहा है. पुनपुन नदी का जलस्तर किंजर में बढ़ रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से नीचे है. फिलहाल जलस्तर में गिरावट और तटबंधों की सुरक्षा को देखते हुए पटना में बाढ़ की स्थिति में राहत के संकेत मिल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना: रक्षाबंधन पर खान सर को छात्राओं ने बांधी हजारों राखियां, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.