बाईपास निर्माण 

अब जाम से हमेशा के लिए मुक्ति, बिहार के इस जिले में 12.6 KM लंबे बाईपास निर्माण को हरी झंडी

गोपालगंज बाईपास निर्माण को लेकर बड़ी खबर है। 4.8 हेक्टेयर वन भूमि के अपयोजन को स्टेज-1 की मंजूरी मिल गई है। 

By : Rani Thakur
अब जाम से हमेशा के लिए मुक्ति, बिहार के इस जिले में  12.6 KM लंबे बाईपास निर्माण को हरी झंडी

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज बाईपास निर्माण को लेकर बड़ी खबर है। 4.8 हेक्टेयर वन भूमि के अपयोजन को स्टेज-1 की मंजूरी मिल गई है। 12.60 किलोमीटर लंबा यह बाईपास एनएच-27 को एनएच-531 से जोड़ेगा। बाईपास बनने से शहर में भारी और बाहरी वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

गोपालगंज बाईपास निर्माण परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी हो गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 28 अगस्त को 26 शर्तों के साथ वन भूमि अपयोजन की स्टेज-1 मंजूरी दी है।

करीब 10 हजार 351 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह बाईपास 12.60 किलोमीटर लंबा और दो लेन का होगा। इसका निर्माण एनएच-27 के दानापुर से एनएच-531 के तुरकाहां तक किया जाना है।

बाईपास बनने के बाद शहर के अंदर भारी और बाहरी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, बेहतर सड़क संपर्क से किसानों को कृषि उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी और व्यापार, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

परियोजना के तहत भू-अर्जन की प्रक्रिया भी जारी है। जिला प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।