न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। साथ ही 9 एंड्रॉयड मोबाइल और 7 एटीएम कार्ड भी जब्त किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 1.09 लाख कैश भी बरामद किया है।
सिर्फ यही नहीं आरोपियों के पास से 4 लैपटॉप, 2 हार्ड डिस्क और एयरटेल कंपनी का 1 राउटर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से SIP/VOIP Calling Software भी मिला है।
इनके खिलाफ विदेशी नागरिकों के सिस्टम में APK/Malware इंस्टॉल करने का आरोप है। कंप्यूटर सिस्टम ठीक करने के नाम पर ये लोग ठगी का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।