बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

भागलपुर का ऐतिहासिक जिला स्कूल अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' के नाम से आधुनिक मॉडल स्कूल बनेगा। यहां स्मार्ट क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी हाईटेक सुविधाएँ भी मिलनी शुरू होगी।

By : Rani Thakur
बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत बदलने वाली है। अब यह स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित होगा। मॉडल स्कूल बनने के बाद इसे 'सरस्वती विद्या निकेतन' के नाम से जाना जाएगा। साल 1823 में स्थापित हुए इस ऐतिहासिक स्कूल के कायाकल्प को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रधानाध्यापक ने अपनी आवश्यक मांगों की सूची विभाग को भेज दी है।

छात्रावास का होगा निर्माण

प्रधानाध्यापक की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में विद्यालय के विस्तार के लिए 10 अतिरिक्त कमरों के निर्माण की मांग की गई है। इसके साथ ही विज्ञान प्रयोगशालाओं में बेसिन और नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है। विद्यालय परिसर में स्थित जर्जर हो चुके छात्रावास के पूर्णनिर्माण के लिए भी निर्धारित फॉर्मेट भरकर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। वर्तमान में इस स्कूल में 1,390 छात्र नामांकित हैं और 45 शिक्षक कार्यरत हैं। स्कूल के पास फिलहाल 16 कमरे, एक हॉल और करीब 100x100 मीटर भूमि उपलब्ध है।

स्मार्ट क्लास की होगी व्यवस्था 

जिला स्कूल को मॉडल रूप में विकसित करने के बाद यहाँ छात्रों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आधुनिक पुस्तकालय और उन्नत विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इसके अलावा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी के लिए विशेष कोचिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार की योजना इस ऐतिहासिक विद्यालय को पूरी तरह से आवासीय रूप में विकसित करने की है।

पहले चरण में 10 जिला स्कूलों का चयन 

शिक्षा विभाग ने सूबे के जिला स्कूलों को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए पहले चरण में राज्य के 10 जिलों का चयन किया है। इस सूची में भागलपुर के साथ-साथ पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, सारण, मुंगेर, भोजपुर, गया और दरभंगा शामिल हैं। विभागीय मुख्यालय के स्तर से इन सभी चयनित स्कूलों के उन्नयन (अपग्रेडेशन) की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।