वैशाली के तिसीऔता में मानवता हुई शर्मसार, आपसी विवाद में गर्भवती महिला की पीट पीटकर हत्या

मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, दरिन्दों ने महिला को उतारा मौत के घाट

By : News11 Bharat
वैशाली के तिसीऔता में मानवता हुई शर्मसार, आपसी विवाद में गर्भवती महिला की पीट पीटकर हत्या

रवि कुमार/न्यूज11  भारत

वैशाली/डेस्क: वैशाली जिले के तिसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडौता बुजुर्ग गांव में  एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी शिवा पासवान की पत्नी मुस्कान देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.

मृतका के परिजनों का आरोप है कि पट्टेदारों के साथ हुए विवाद के दौरान महिला की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना ग्रामीणों ने तिसीऔता थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचीं और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल हाजीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की मौत की डॉक्टर ने पुष्टि कर दी. वहीं  महिला के गर्भ  में पल रहे नवजात भी डॉ॰ ने मृत बताए पूरे मामले को लेकर के थाने ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कुछ आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: नवादा: तीन साइबर ठग गिरफ्तार, लड़कियों का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर करते थे ठगी

संबंधित सामग्री

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया