तेज प्रताप यादव

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है.

By : News11 Bharat
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
कल शनिवार को बिहार बंद के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी युवा सड़कों पर उतरे. इसी बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरन प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हुए टकराव में अन्य युवाओं के साथ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी हिरासत में लिया गया था. पटना पुलिस उन्हें कल देर शाम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

मॉल से गिरफ्तार हुए तेज प्रताप 

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. तेज प्रताप यादव भी बंद के समर्थन में छात्रों के साथ पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे थे, जहां वह सड़क पर धरने पर बैठ गए थे. इसके बाद जब तेज प्रताप यादव छात्रों के साथ रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर मार्च करने लगे, तो एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार कल शाम तेज प्रताप यादव पटना के एक मॉल में मौजूद थे. इसी दौरान पटना पुलिस की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

बताते चलें देशभर में चल रहे प्रदर्शन के बाद कल शनिवार दोपहर धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद देशभर में चल रहा आंदोलन शांत हो गया. 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.