कार्रवाई

STF और पंडारक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 हथियार, 140 जिंदा कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के भगवतीपुर करमौर गांव में STF और पंडारक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

By : Rani Thakur
STF और पंडारक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 हथियार, 140 जिंदा कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विकाश कुमार / बाढ़ :
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के भगवतीपुर करमौर गांव में STF और पंडारक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी कट्टे, एक पिस्टल और 140 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बुधवार को बताया कि STF से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दयानंद पासवान और उसके पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

छापेमारी में हथियारों के अलावा ₹56,200 नकद, दो मोबाइल फोन और कारतूस रखने की पांच बैंडोलियर (गोली बेल्ट) भी बरामद की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दयानंद पासवान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।

दोनों आरोपी पंडारक थाना क्षेत्र के भगवतीपुर करमौर गांव के निवासी हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे और इनके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का नेटवर्क तो नहीं है। फिलहाल दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.