न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में आज (18 मार्च) शिक्षक भर्ती को लेकर महा आंदोलन होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि BPSC TRE 4 के विज्ञापन की मांग को लेकर यह महा आंदोलन किया जा रहा है. महा आंदोलन की शुरुआत पटना कॉलेज में सुबह 10.30 बजे से की की जाएगी.
यह आंदोलन शिक्षक अभ्यर्थी के द्वारा की जा रही है. उनकी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द चौथे चरण की शिक्षक बहाली के विज्ञापन को जारी कर दे. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो, सभी शिक्षक अभ्यर्थी सरकार और BPSC आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. आज सड़क पर उतरकर सभी शिक्षक अभ्यर्थी चौथे चरण की शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी करने की मांग करेंगे.
यह भी पढ़ें: ऊर्जा विभाग के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला