राजनीतिक हलचल

नीतीश कुमार से मिलने के बाद आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, घर वापसी को लेकर कहा- मान लीजिए कि हम...

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शनिवार को बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। जिसके बाद उनके घर वापसी की चर्चा तेज हो गई। <br/>

By : Rani Thakur
नीतीश कुमार से मिलने के बाद आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, घर वापसी को लेकर कहा- मान लीजिए कि हम...

नीतीश कुमार से मिले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय नई हलचल मच गई, जब जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। इस दिन सुबह आरसीपी सिंह अपने समर्थकों के साथ नीतीश कुमार के 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद RCP सिंह की जल्द ही जदयू में वापसी होने वाली है। 

मान लीजिए हम जेडीयू में ही हैं : आरसीपी सिंह 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा नीतीश कुमार से मुलाकात हुई है। सबसे बड़ी बात है कि अपनों से मुलाकात में बॉडी लैंग्वेज काफी इंपोर्टेंट होता है..! नीतीश कुमार का बॉडी लैंग्वेज काफी अच्छा था। जब उनसे पूछा गया कि जेडीयू कब ज्वाइन कीजिएगा, तब उन्होंने जवाब दिया कि मान के चलिए की हम जेडीयू में ही हैं। 

एक्स पर मुलाकात की पुष्टि

इसके बाद आरसीपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर मुलाकात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि उनकी नीतीश कुमार से आत्मीय बातचीत हुई। इसकी तस्‍वीर भी उन्होंने साझा की।

समर्थकों ने लगाया आरोप 

इस घटनाक्रम ने तब नया मोड़ आ गया जब आरसीपी सिंह के कुछ समर्थकों ने दावा किया कि उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हो सकी। समर्थकों का आरोप है कि विधान परिषद सदस्य संजय गांधी और ललन सर्राफ ने दोनों नेताओं की मुलाकात होने से रोक दी।

मुलाकात के मायने 

बता दें कि आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे। लेकिन केंद्र में मंत्री बनने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ी और अंत में उन्हें जदयू छोड़ना पड़ा। उन्होंने अलग राजनीतिक दल भी बनाया, लेकिन बिहार की राजनीति में अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के प्रत‍ि अपना स्‍नेह दिखाते रहे हैं। आरसीपी सिंह कह रहे थे कि नीतीश कुमार और उनके परिवार से उनके व्यक्तिगत रिश्ते कभी खत्म नहीं हुए। हाल ही में वे पूर्व सीएम के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।