मीनापुर गोलीकांड

मुजफ्फरपुर में एक साल की दुश्मनी का खूनी अंजाम, बहस के बाद सीधे चला दीं गोलियां

आपसी रंजिश में मुजफ्फरपुर के मीनापुर में दो पक्षों में हिंसक झड़प के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से अजीत कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

By : Anshuman Parashar
मुजफ्फरपुर में एक साल की दुश्मनी का खूनी अंजाम, बहस के बाद सीधे चला दीं गोलियां

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क( चंद्र प्रकाश, मुजफ्फरपुर) मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर जानकी स्थान के समीप आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर झड़प हो गई। इस हिंसक विवाद के दौरान हुई फायरिंग में स्थानीय युवक अजीत कुमार को गोली लग गई। आनन-फानन में परिजनों ने खून से लथपथ अजीत को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद और गूंज उठीं गोलियां

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित अजीत कुमार और उनके पाटीदार (रिश्तेदारों) के बीच पिछले एक वर्ष से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर आज दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से हथियार निकालकर फायरिंग कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 5 लोग हिरासत में, FSL टीम जांच में जुटी

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं।

डीएसपी पूर्वी का बयान: "मीनापुर के राघोपुर में गोली चलने की सूचना मिली थी। सत्यापन के दौरान पता चला है कि अजीत कुमार नामक युवक जख्मी हुए हैं। इस कांड में दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। मौके से दो खोखा बरामद किया गया है और मामले की जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस कांड में शामिल कुल 5 लोगों को हिरासत (डिटेन) में लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

संबंधित सामग्री

बक्सर: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार

बक्सर: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार

बक्सर के नथुनी अहीर का डेरा मध्य विद्यालय से जुड़े नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और वीडियो बनाए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार में खौफनाक वारदात: राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या, भूमि विवाद पर गहराया शक

बिहार में खौफनाक वारदात: राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या, भूमि विवाद पर गहराया शक

बेतिया जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित भगड़वा नहर के समीप रविवार की देर रात चाकू से गोदकर एक राजमिस्त्री की हत्या कर दिए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Bihar News: बिहार में बेखौफ बदमाश, ऑटो से खींचकर महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

Bihar News: बिहार में बेखौफ बदमाश, ऑटो से खींचकर महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

बिहार के अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग स्थित बाजितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी।

दहेज की भेंट चढ़ी एक और मासूम जिंदगी, बिहार में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत

दहेज की भेंट चढ़ी एक और मासूम जिंदगी, बिहार में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत

नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के भलूया गांव में एक विवाहिता हेमलता देवी का शव घर के बंद कमरे में पंखे से लटका मिला।

बिहार में ममता का कत्ल: रोना नहीं बंद कर रही थी 6 महीने की मासूम, मां ने रेत दिया गला, फिर...

बिहार में ममता का कत्ल: रोना नहीं बंद कर रही थी 6 महीने की मासूम, मां ने रेत दिया गला, फिर...

बिहार के बेतिया में 6 महीने की बच्ची के रोने से परेशान मां ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के गले पर भी फहसूल चलाया।