बांकीपुर उपचुनाव

बांकीपुर सीट को लेकर बनेगी जीत की रणनीति, कल पटना दौरे पर रहेंगे नितिन नवीन

बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल पटना आ रहे हैं। इस दौरान वो सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति भी बनाएंगे।

By : Rani Thakur
बांकीपुर सीट को लेकर बनेगी जीत की रणनीति, कल पटना दौरे पर रहेंगे नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 जुलाई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आएंगे। उसके बाद 10 जुलाई को उनकी वापसी है। बांकीपुर उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा अध्यक्ष का यह पहला बिहार दौरा है। पार्टी नेताओं के अनुसार 9 जुलाई को वे महावीर मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। इसी दिन बांकीपुर के भाजपा प्रत्याशी अभिषेक के समर्थन में स्काउट एंड गाइड में एक सभा भी होगी। इस सभा में भाजपा अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं।

नामांकन में भी हो सकते हैं शामिल

उस दिन होने वाले नामांकन में भी भाजपा अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वे बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा करेंगे। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर वे पार्टी के आलानेताओं से विमर्श करेंगे। 10 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास में एनडीए के जिलाध्यक्षों की बैठक होनी है। उसमें भी भाजपा अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। 10 को ही वे पटना से वापस रवाना हो जाएंगे।

भगवा के लिए बांकीपुर प्रतिष्ठा वाली सीट 

पटना की हॉट सीट मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक बंटी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब इस सीट पर जीत की रणनीति बनाने के लिए खुद नितिन नवीन पटना आएंगे। यह सीट बीजेपी के कब्जे में रही है तो जाहिर है ऐसे में यह भगवा पार्टी के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट है। खुद नितिन नवीन इस सीट से कई बार कमल खिला चुके हैं। नितिन नवीन के ही राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। 30 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। राजद ने इस सीट से रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। जनसुराज से खुद प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। इस बार यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। लिहाजा खुद नितिन नवीन पटना में आकर इस सीट पर जीत के लिए मंथन करेंगे।

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.