पर्दाफाश 

हिमांशु यादव हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, महावीरी जुलूस के दौरान...

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में 28 सितंबर को हुई हिमांशु यादव (20) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 

By : Rani Thakur
हिमांशु यादव हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, महावीरी जुलूस के दौरान...

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में 28 सितंबर को हुई हिमांशु यादव (20) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महावीरी जुलूस के दौरान चाकू से हमला कर हिमांशु की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी राजकुमार गोंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद हथुआ थाना की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार गोंड को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया।

वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस हत्या में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त बने विनय कुमार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त बने विनय कुमार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

बिहार के DGP विनय कुमार ने आज राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली।

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर CM सम्राट अलर्ट! बोले- सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर CM सम्राट अलर्ट! बोले- सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। 

बिहार में हाईवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट करेंगे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

बिहार में हाईवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट करेंगे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर अहम बैठक करेंगे। 

Bihar News: पटना पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

Bihar News: पटना पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।

Bihar News: नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

Bihar News: नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।