GST घोटाला

जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

ईडी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसके बाद बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल की गिरफ्तारी की गई. 

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क: 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कल बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के मामले में स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को देर रात करीब 12 :30 बजे बिष्टुपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम दोनों को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची. और मेडिकल के बाद अपने साथ रांची लेकर चली गई. 

गौरतलब है कि 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने बुधवार सुबह जमशेदपुर और कोलकाता में एक साथ छापेमारी शुरू की थी. जमशेदपुर में बिष्टुपुर समेत तीन स्थानों और कोलकाता में दो ठिकानों पर कार्रवाई की गई. ये ठिकाने बबलू जायसवाल और उनके अकाउंटेंट से जुड़े बताए गए हैं. छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद किए हैं.
ईडी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसके बाद बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल की गिरफ्तारी की गई. 

यह पूरा मामला 700 करोड़ के फर्जीवाड़े और टैक्स चोरी के बड़े जीएसटी घोटाले और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है. कारोबारी बबलू जायसवाल पर बोगस कंपनियों  के जरिए फर्जी बिलिंग करने, अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने और बड़े पैमाने पर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं.

इसे भी पढ़ें: त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

संबंधित सामग्री

पलामू: बिना डॉक्टर के मरीजों का इलाज और अवैध अल्ट्रासाउंड! प्रशासन ने 'राहत अस्पताल' को किया सील

पलामू: बिना डॉक्टर के मरीजों का इलाज और अवैध अल्ट्रासाउंड! प्रशासन ने 'राहत अस्पताल' को किया सील

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने विधिवत वीडियोग्राफी कराकर साक्ष्य संकलित किए तथा जप्ती सूची तैयार कर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.

चक्रधरपुर: स्टेशन मार्ग के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भीषण चोरी, दानपेटी का ताला तोड़ नगदी पर हाथ साफ  

चक्रधरपुर: स्टेशन मार्ग के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भीषण चोरी, दानपेटी का ताला तोड़ नगदी पर हाथ साफ  

चोरों ने मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर दानपेटी में जमा श्रद्धालुओं का चढ़ावा पार कर दिया.

तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, जंगल सफारी के लिए उमड़े पर्यटक, बढ़ी चहल-पहल 

तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, जंगल सफारी के लिए उमड़े पर्यटक, बढ़ी चहल-पहल 

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया.

पलामू: नाग बाबा के पास मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर

पलामू: नाग बाबा के पास मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

बढ़ोतरी के बाद विभिन्न शहरों में गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. जानिए अपने शहर का ताजा भाव.