ऊर्जा विभाग के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

By : Vaibhaw Vikram
ऊर्जा विभाग के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

न्यूज11 भारत

पटना/डेस्क: आज की बड़ी पटना से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ऊर्जा विभाग के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. यह छापेमारी अकूत संपत्ति के मामले मे की जा रही है.  आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह छापेमारी जयनगर में पदस्थापित ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के खिलाफ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार रजक ने आय से लगभग 63 फ़ीसदी संपत्ति अधिक अर्जित की है. जिसे देखते हुए  आर्थिक अपराध इकाई ने यह कार्रवाई की है. 

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार रजक से जुड़े 7 ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है. छापेमारी के दौरान पुलिस को उनके पास से जमीन के कुल 17 दस्तावेज मिले हैं. पुलिस को उनके ठिकाने से जमीन के जो कागजात मिले हैं वह दरभंगा,अररिया, एवं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से संबंधित है. जिसका बाजार मूल्य 3 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है.  

जिसमें दस्तावेजों का मूल्य लगभग एक करोड़ रूपया है. वहीं पुलिस को उनके पास से दो चार पहिया वाहन मिले हैं. जिसमें स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर शामिल है. इसके अलावा मनोज कुमार रजक के पास से बैंक में जमा राशि 4,25000 रू व तलाशी के दौरान 105000 रू नकद मिले हैं. इसके अलावा मनोज रजक के भाई संजय रजक के पास जानकारी के मुताबिक गैस एजेंसी भी मिली है.

यह भी पढ़ें: झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.