बांकीपुर उपचुनाव

बांकीपुर उप चुनाव में RJD से रेखा का नाम फाइनल, साल 2025 में इसी सीट से लड़ी थीं

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। महागठबंधन में चल रही खींचतान के बीच लालू, तेजस्वी की पार्टी राष्टीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने दल के उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया है।

By : Rani Thakur
बांकीपुर उप चुनाव में RJD से रेखा का नाम फाइनल, साल 2025 में इसी सीट से लड़ी थीं

बांकीपुर उप चुनाव में RJD से रेखा का नाम फाइनल

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। महागठबंधन में चल रही खींचतान के बीच लालू, तेजस्वी की पार्टी राष्टीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने दल के उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया है। आरजेडी ने रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसकी घोषणा की। नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने से यह सीट खाली हुई है जिसे कांग्रेस पार्टी अपनी पारंपरिक सीट बताकर दावा ठोक रही थी। 

बीजेपी पर टिकी नजरें 

बीजेपी से कौन चुनाव लड़ेगा, यह खबर लिखे जाने तक फाइल नहीं हो सका था। जन सुराज के प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं जबकि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को उतारने का फैसला किया है।

साल 2025 में नितिन नवीन से हारी थीं रेखा 

रेखा गुप्ता 2025 में भी बांकीपुर से राजद के टिकट पर महागठबंधन की उम्मीदवार थीं। उन्होंने बीजेपी के नितिन नवीन को टक्कर देते हुए 46,363 वोट हासिल करके खुद को दूसरे स्थान पर स्थापित किया था। हालांकि वह करीब 51 हजार से अधिक वोटों से नितिन नवीन से हार गई थीं। रेखा कुमारी को लालू परिवार का बेहद करीबी और टीम तेजस्वी में अहम माना जाता है। इस बार वह नितिन नवीन के चहेते कैंडिडेट को चुनौती देंगी। अब सबकी नजरें कांग्रेस के स्टैंड पर टिकी हैं क्योंकि, पार्टी प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी ने दावा किया है कि बांकीपुर कांग्रेस की पारंपरिक सीट है जहां से उनकी पार्टी को मौका मिलना चाहिए।

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.