भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वंदे भारत से पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर बोला हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील का पालन करते हुए वंदे भारत ट्रेन से जमुई पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी ती

By : sawan kumar

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वंदे भारत से पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर बोला हमला

संजय सरावगी ।

न्यृज 11 भारत / बिहार डेस्क 

धीरज कुमार सिंह /  जमुई -भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत जमुई में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए जमुई पहुंचे। उनके जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

स्टेशन पर जमुई की विधायक एवं बिहार सरकार की खेल और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह  के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इसके बाद वे सीधे प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए।

 

हाईलाइट्स - 

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी वंदे भारत एक्सप्रेस से जमुई पहुंचे
  • दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में शामिल होने आए थे जमुई
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की ईंधन बचत अपील का राहुल गांधी  और तेजस्वी यादव पर साधा राजनीतिक निशाना

प्रधानमंत्री की अपील पर ट्रेन से किया सफर

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत करने की अपील की है। उसी अपील को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि अगर वे सड़क मार्ग से जमुई आते तो उनके साथ एस्कॉर्ट और सुरक्षा व्यवस्था में कई वाहन चलते, जिससे डीजल और पेट्रोल की अधिक खपत होती। ऐसे में जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन और ट्रेन का उपयोग कर ईंधन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं को भी इस दिशा में उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

विपक्ष पर बोला हमला

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष को गंभीरता से नहीं लेती।ल उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं, जबकि तेजस्वी यादव बिहार से बाहर जाकर राज्य की छवि खराब करने का काम करते हैं। सरावगी ने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं की राजनीति को समझ चुकी है और विकास एवं राष्ट्रहित की राजनीति करने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है, जिसका लाभ आने वाले चुनावों में पार्टी को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें - IIT पटना की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, बिहार के 9 पुलों पर खतरे के संकेत, सरकार अलर्ट मोड में

संबंधित सामग्री

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?