विमला प्रधान का निधन

रांची: अंतिम दर्शन के लिए BJP कार्यालय लाया जायेगा पूर्व मंत्री विमला प्रधान का पार्थिव शरीर 

विमला प्रधान के निधन से राज्य की राजनीती में शोक की लहर है.

By : Dipali Kumari
रांची: अंतिम दर्शन के लिए BJP कार्यालय लाया जायेगा पूर्व मंत्री विमला प्रधान का पार्थिव शरीर 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का कल शुक्रवार को रांची में निधन हो गया. उन्होंने रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में अंतिम सांस ली. कल रात करीब 8:40 बजे उनका निधन हुआ. 
विमला प्रधान के निधन से राज्य की राजनीती में शोक की लहर है. सीएम हेमंत सोरेन समेत भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

वहीं आज शनिवार सुबह 10 बजे विमला प्रधान का पार्थिव शरीर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया जाएगा. प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक विमला प्रधान के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

विमला प्रधान का राजनीतिक सफर 

बताते चलें विमला प्रधान सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक बनी थी. उन्हें वर्ष 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी. विमला प्रधान झारखंड सरकार में पर्यटन, समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी थीं. 
वहीं विधानसभा में उनके उत्कृष्ट कार्यों और सक्रियता को देखते हुए वर्ष 2017 में उन्हें 'उत्कृष्ट विधायक' सम्मान से नवाजा गया था. यह सम्मान झारखंड विधानसभा की समिति की ओर से दिया गया था.

इसे भी पढ़ें: कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी.

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.