sasaram-karghar-canal-unidentified-woman-body-reco

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

By : Vaibhaw Vikram
सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
सासाराम/डेस्क:
बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही FSL की टीम तथा करगहर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. वहीं महिला के पहचान की कोशिश की जा रही है. 

थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के इलाकों के लोगों से पूछताछ की गई है एवं घटनास्थल की जनता से जांच की जा रही है. महिला के शरीर पर फिलहाल किसी चोट का निशान नहीं नजर आ रहा है. पोस्टमार्टम के बाद लगभग 72 घंटा से अधिक शव को पहचान के लिए रखा जाएगा. साथ ही आसपास के थाना को सूचित किया गया है. ताकि कोई महिला के गुमशुदगी का मामला तो नहीं है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस महिला की पहचान की भी कोशिश कर रही है. 

यह भी पढ़ें: सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.