बिहार विधानसभा चुनाव 2025

स्मृति ईरानी ने किया मुंगेर में रोड शो, भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में मांगा वोट

By : News11 Bharat
स्मृति ईरानी ने किया मुंगेर में रोड शो, भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में मांगा वोट

न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क: भाजपा नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार दोपहर 3:00   मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में भव्य रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने शहर के लोगों से एनडीए समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की.

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हेलीकॉप्टर से सफिया सराय हवाई अड्डा पहुंचीं, जहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वे रोड शो के लिए वाहन पर सवार होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरीं.

रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया. स्मृति ईरानी ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के विकास को गति देने के लिए एनडीए प्रत्याशी कुमार प्रणय को भारी मतों से विजयी बनाएं.

रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था. पूरे शहर में "जय श्री राम" और "फिर एक बार मोदी सरकार" के नारों से माहौल गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में 6 नवंबर को पीएम मोदी की चुनावी जनसभा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया