सम्मान

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

 प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 

बरवाडीह/डेस्क: ड्यूटी के दौरान सतर्कता और तत्परता दिखाकर संभावित रेल हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाने वाली हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन की महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी को सोमवार को सम्मानित किया गया. धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया. इनमें बरवाडीह रेल क्षेत्र के हेहेगड़ा स्टेशन पर कार्यरत सतवंती देवी भी शामिल रहीं. जानकारी के अनुसार, दो जुलाई 2026 को सतवंती देवी हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थीं. इसी दौरान उन्होंने बरवाडीह की ओर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी की एक बोगी को खुली अवस्था में देखा. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही मालगाड़ी को रुकवाया गया. इसके बाद तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार किया गया और मालगाड़ी को सुरक्षित आगे रवाना किया गया.

सतवंती देवी की सजगता से संभावित दुर्घटना को टालने में मदद मिली. साथ ही रेलवे को होने वाले संभावित नुकसान से भी बचाया जा सका. उनके इस सराहनीय कार्य की डीआरएम ने प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया.

सम्मान समारोह में बरवाडीह रेल क्षेत्र में कार्यरत कालेश्वर कुमार, लव कुश, ट्रैकमैन प्रवीण कुमार समेत अन्य रेलकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया. डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कहा कि रेल परिचालन की सुरक्षा में कर्मचारियों की सजगता और जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है.

सतवंती देवी को सम्मान मिलने पर जीप सदस्य संतोषी कुमारी, राजीव सिन्हा, सोनू कुमार, सुजीत गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, सोनू सरदार, प्रदीप मेहता, मुकेश कुमार, महेंद्र प्रसाद, संजीत प्रसाद और अवनीश गुप्ता समेत कई लोगों ने बधाई दी है.

यह भी पढ़ें: घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

संबंधित सामग्री

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था