गोपालगंज में 20 हजार में किशोरी का सौदा, जबरन राजस्थान ले जाने की साजिश नाकाम

By : News11 Bharat
गोपालगंज में 20 हजार में किशोरी का सौदा, जबरन राजस्थान ले जाने की साजिश नाकाम

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 20 हजार रुपये में एक किशोरी का सौदा कर उसे जबरन शादी के लिए राजस्थान ले जाया जा रहा था लेकिन किशोरी की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की सतर्कता से मानव तस्करी की यह बड़ी साजिश नाकाम हो गई.  पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अब भी फरार बताए जा रहे है. तस्वीरें गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित बब्लू पेट्रोलियम के पास की है, जहां मानव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ. 

बताया जा रहा है कि बेतिया जिले की रहने वाली एक किशोरी को बहला-फुसलाकर 20 हजार रुपये में राजस्थान ले जाया जा रहा था. वहां उसकी जबरन शादी कराए जाने की तैयारी थी.लेकिन जैसे ही वाहन गोपालगंज पहुंचा, किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध शुरू कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की. 

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. राजस्थान से आए पांच लोग लड़की को जबरन ले जा रहे थे. लड़की लगातार विरोध कर रही थी साथ मौजूद एक महिला ने यह भी कहा कि लड़की के पिता को 80 हजार रुपये दिए गए है. इसके बाद स्थानीय लोगों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. डायल 112 के एसआई सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक लड़की को शादी के नाम पर जयपुर ले जा रहे है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. 

किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध राजस्थान ले जाया जा रहा था. उसने आरोप लगाया कि बिचौलियों के माध्यम से उसका सौदा किया गया था. विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया. किशोरी के मुताबिक, वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी और पूरी साजिश उससे छिपाकर रची गई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गोपालगंज से यह घटना एक बार फिर मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध की भयावह सच्चाई को सामने लाती है.

यह भी पढ़े: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: आज फिर हंगामे के आसार, शराबबंदी के मुद्दे पर बवाल
 

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।