न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: आज AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमाम द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में RJD नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी इस इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत कर सकते है. राज्यसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक राजनीतिक महत्व की है, क्योंकि तेजस्वी को राज्यसभा में अपनी जीत के लिए AIMIM के पांच विधायकों का समर्थन जरूरी है. इस अवसर पर नेताओं के बीच रणनीति और आगामी चुनावी हालात पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA विधायकों का मॉक पोल आज, कल मतदान