न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. उनके निधन से शोकाकुल परिवार एवं उनके शुभचिंतकों को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पूरे सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं. मारांग बुरू दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.
यह भी पढ़ें- BREAKING: नहीं रहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस